सुबोध पाठक
जसवंतनगर(इटावा)। जबरदस्ती नशे का इंजेक्शन लगाए जाने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
सिसहाट गांव निवासी गंगा प्रसाद पुत्र स्व. धनीराम जाटव ने बताया कि वह बीती शाम 4.30 बजे के आसपास इटावा से घर वापस आ रहा था ,तभी उसे देवा पुत्र डॉक्टर बाल्मीकि अपने शरीर पर नशे का इंजेक्शन लगाते हुए मिला। वह उसे भी जबरदस्ती इंजेक्शन लगाने की कोशिश करने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर दी ।जिससे मेरे हाथ पैरों व सिर में चोटें आई हैं। देवा बैंक
की पासबुक भी छीन ले गया है। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *