बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता संजय कपूर अभिनीत ‘द फेम गेम’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

नेटफ्लिक्स शो ‘द फेम गेम’ को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस शो में माधुरी दीक्षित के अलावा अभिनेता संजय कपूर और मानव कौल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं निभाते हुए नजर आएंगे।

स्क्रीनिंग में माधुरी दीक्षित के पति माधव नेने और अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे।कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ और फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की अभिनेत्री शरवरी वाघ को भी स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया।

‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के सितारे महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा खान और नीलम कोठारी भी नेटफ्लिक्स शो ‘द फेम गेम’ की स्क्रीनिंग में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *