रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दिन भी युद्ध जारी है. इस युद्ध ने यूक्रेन के लोगों का बुरा हाल कर दिया है. सभी डर के साये में जी रहे है.

इस बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा  ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे आप देखकर इमोशनल हो जाएंगे. देसी गर्ल ने यूक्रेन के मासूम लोगों की सलामती के लिए दुआ मांगी है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

प्रियंका ने यूक्रेन के लिए चिंता जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘यूक्रेन में अभी जो स्थिति है वह बहुत डरावनी है। मासूम और निर्दोष लोग अपनी और अपने प्रियजनों की जिंदगी के लिए डर के साए में जी रहे हैं।

वो भविष्य की अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आज की इस मॉडर्न दुनिया में इतनी भयावह और डरावनी स्थिति कैसे पैदा हो सकती है? इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे कैसे मदद करें, इस बारे में सारी जानकारी मेरे बायो लिंक में है।’

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस लिखती है, यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयावह हैं. निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे है. भविष्य में होने आली अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे है. यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *