प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। मिशन शक्ति के तृतीय चरण के शुभारंभ में आज जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वीप के अंतर्गत आयोजित रंगोली एवं राखी प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के विभिन्न विकास खण्डों से प्रतिभाग कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
मिशन शक्ति तृतीय चरण का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया।
विधायक छिबरामऊ अर्चना पांडेय ने महिलाओं को सशक्त करते हुए स्वयं के सम्मान को बढ़ाने एवं अपनी पहचान को एक नया आयाम देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जहां शासन द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाएं अपने आप को स्वाबलंबी, सशक्त महसूस कर रही हैं वहीं दूसरी ओर उनको अपने संस्कारों को भी नहीं भूलना चाहिए।
तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जनपद में स्वास्थ्य की 15, पंचायतीराज से 05, नगर पालिका से 05, स्वयं सहायता समूह से 10, शिक्षा क्षेत्र से 15, आई0सी0डी0एस से 05, क्रीड़ा 02, कृषि से 03 एवं पुलिस से 15 कुल 15 महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु सम्मान पत्र सहित एक मास्क एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक राखी भी देकर सम्मानित किया गया।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु समस्त विकास खण्डों से आये हुए बच्चों के मध्य रंगोली एवं राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तालग्राम, छिबरामऊ एवं गुगरापुर में रंगोली प्रतियोगिता में क्रमश कन्नौज, उमर्दा एवं जलालाबाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किये गए एवं प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आर एन सिंह, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गरिमा सिंह, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमंत्रित महिला शक्ति उपस्थित थी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *