प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान व नोडल अधिकारी रीतू सिंह के निर्देशन में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गयी। सभी छात्राओं ने “बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ व नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान”नारे लगाते हुए सभी ग्राम वासियों को मिशन शक्ति के उद्देश्य व लक्ष्य “नारी की सुरक्षा, सम्मान व समानता का अधिकार “के महत्व के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्य ने बताया कि मिशन शक्ति का तृतीय चरण शुरू होने के साथ ही एक नई उम्मीद छात्राओं के बीच में उत्पन्न हुई है कि इसके साथ ही उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।महाविद्यालय के प्रवक्ता पुस्तकालय पी पी यादव, प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र सुनील कुमार व प्रवक्ता गृह विज्ञान अम्बरीन फातिमा, विवेक तिवारी, नुपुर, अजीत, किरण सभी ने छात्राओं के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *