भारतीय नौसेना ने आज यानी शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि आज हमने आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
 ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को प्रदर्शित करते हैं।
इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी। बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा।इससे पहले भारतीय नौसेना की अंडमान निकोबार कमान ने दो फरवरी को  ब्रह्मोस और टैंक भेदी मिसाइलों का परीक्षण किया था।
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को अरब सागर में स्वदेशी नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से दागा गया। यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्य को निशाना बनाकर नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत को ताकतवर व अजेय बनाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *