Monday , October 28 2024

जसवंत नगर, पानी न निकलने ग्रामीण परेशान गलियो में भरा है गन्दा पानी

जसवन्तनगर: नगला विशुन के गांव तिजौरा में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बिना बारिश के ही कई गलियों में कीचड़ व गंदा पानी भरा रहता है। बारिश होने पर तो गलियां तालाब का रूप धारण कर लेती हैं। आज भी बिन बारिस के गलियों में पानी भरा हुआ है। नालियों की भी सफाई नियमित नहीं होती है। कच्ची गलियों के ज्यादा दिक्कत होती है। गलियों में बने गड्ढों की चपेट में आकर अक्सर दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। गंदे जलभराव से गांव में बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडराने लगा है। गांव की प्रमुख गली तालाब बनी हुईं हैं। सुभाष राठौर, ओमकार, रामवीर सिंह, विजय सिंह,कमलेश कुमार, राजकुमार, सोनेलाल, राजेश कुमार, रामकिशन आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पानी निकासी को नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसलिए गांव का पानी गलियों में भी भरा रहता है। पानी भरा होने से घरों में सीलन पहुंच रही है। इससे मकानों में दरार पड़ रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सुरेन्द्र, हरिओम,भारत सिंह,राम ज्ञानी, ऊषा देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, मालती देवी आदि ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारियों तक लगातार शिकायत करने के बाद भी विकास समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताकर समस्या समाधान की मांग की है।
खण्ड विकास अधिकारी एमएल यादव ने बताया उन्हें जलभराव की समस्या की सूचना मिली है जल्द ही समाधान कराएंगे

  • फ़ोटो: सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण