प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। रेलवे स्टेशन परिसर में हाल ही में तैयार हुए 100 मीटर ऊंचे पोल पर 30 अगस्त को कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरायेंगे
रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अभी हाल ही में 100 मीटर ऊंचा पोल रेलवे विभाग द्वारा लगवाया गया है। लोगो को उम्मीद थी कि 15 अगस्त को 100 मीटर ऊँचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा लेकिन रेलवे विभाग की लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका।


अब रेलवे विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है और पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक आशुतोष पंत 30 अगस्त को स्पेशल ट्रेन द्वारा कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुचेंगे और दोपहर 3 बजे कन्नौज सांसद मुख्य अतिथि द्वारा 100 मीटर ऊंचे पोल पर तिरंगा फहराया जायेगा।
उसी दिन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में भी 100 मीटर ऊंचे पोल पर झंडा फहराया जायेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *