प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कन्नौज द्वारा 30 अगस्त दिन सोमवार को नगर में लड्डू गोपाल की मनमोहक पालकी के साथ विशाल पदयात्रा निकाली जायेगी। लड्डू गोपाल को एक सजी हुई पालकी में विराजमान किया जाएगा जिसे भक्त लोग अपने कंधों पर उठाकर चलेंगे।
यह यात्रा 30 अगस्त सोमवार को सुबह 11 बजे पकड़िया नाथ मंदिर मकरंद नगर तिराहा से प्रारंभ होगी और बिजली पावर हाउस फूलमती मंदिर, चिरैया गंज, हरदेवगंज, लाखन तिराहा होते हुए श्रीकृष्ण मंदिर ग्वाल मैदान में समाप्त होगी।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विक्रम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मिलन शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी ने सभी भक्तों से विनम्र आग्रह किया है कि वो लड्डू गोपाल की यात्रा में शामिल हों।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *