नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। जिला अधिकारी चंद्र विजय ने रविवार को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में सो सैया वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होने सब कुछ ओके मिला।
जिलाधिकारी अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने 100 सैया मैं बनाई गई बच्चों के वार्ड का अवलोकन किया।
उन्होंने वहां भर्ती बच्चों के तीमारदारों से उपचार के बारे में पूछताछ की। अस्पताल में मिल रही मेडिकल सुविधा के बारे में भी जानकारी की।
उन्होंने बेड पर पहुंचकर बीमार बच्चों से भी बात की। बाद में उन्होंने प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा तथा बाल रोग के हेड से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया मेडिकल कॉलेज में समय 125 बच्चे भर्ती हैं। उनमें ज्यादातर वायरल से पीड़ित है। कुछ बच्चे डेंगू के भी हैं। उन्होंने बताया व्यवस्थाएं ठीक हैं। बच्चों के आते ही ब्लड टेस्ट कर बीमारी के बारे में जानकारी की जा रही है। उसके बाद उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया नगर निगम भी अपना कार कर रही है। उन्होंने लोगों से भी सावधानियां बरतने की अपील की है।

*क्रोसर*
*डीएम ने अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच वहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली*
*प्राचार्य तथा चिकित्सकों को भी कई बिंदुओं पर निर्देश दिए*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *