नरेंद्र वर्मा

जसराना कस्बा पाढ़म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन प्रतिवर्ष निकलने वाला डोला पुलिस की सख्ती से नहीं निकल सका। डोला नहीं निकलने से भक्त निराश हो गए। भक्तों द्वारा आरती उतारकर एवं प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का संपन्न कर दियाज्ञ।
कस्बा पाढ़म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन राजराजेश्वरी मंदिर से ठाकुर देवालाय मंदिर तक जाने वाला भगवान श्री कृष्ण का डोला निकलने की सूचना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सरकारी आदेश का हवाला देते हुए डोला नहीं निकालने को कहा। पुलिस ने कहा सरकारी आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान राज राजेश्वरी मंदिर के साथ ठाकुर देवालय मंदिर को आकर्षक रुप से सजाया गया। आकर्षक रुप से सजाए गए फूल बंगला को निहारने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। डोला न निकलने से निराश हुए भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के साथ जन्माष्टमी पर्व का समापन हो गया। इस दौरान अनिल कुमार वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुमित वर्मा, आलोक शर्मा, अरुण भट्ट, नीतीश, दीपक कुमार, आकाश वर्मा, अंकित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *