सुबोध पाठक

जसवंतनगर(इटावा)। कोरोना महामारी के कारण बंद चले आ रहे प्राइमरी स्कूल आज से खोले जाएंगे, इसके लिए शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी दिन भर तैयारियों में जुटे देखे गए।
क्षेत्र भर के स्कूलों में साफ सफाई की व्यवस्था चली। धूल मिट्टी से ढके टेबल बेंच किचन बर्तन और शौचालय भी साफ हुए। हालांकि कई जगह शिक्षक सफाई कर्मियों के न पहुंचने पर नाराज दिखे।
सभी स्कूलों में मिड डे मील के बर्तन रसोई के सामान व्यवस्थित किए गए। स्कूलों को सैनिटाइज भी करवाया गया । स्कूलों में रसोइयों को अप्रेन हेड कवर और ग्लब्स पहनने के बाद ही खाना बनाने और परोसने के निर्देश दिए गए।
कंपोजिट विद्यालय नगला तौर में साफ-सफाई मिड डे मील जैसी सभी तैयारियां पूरी कर प्रधानाध्यापक के निर्देशन में, शिक्षको, शिक्षा मित्रों ने स्कूल मर कलई, चूना बनवाया, रंगोली बनाई।
प्राइमरी स्कूल मलाजनी में प्रधानाध्यापक की अगुआई में स्कूल में साफ सफाई करवाई गयी।चूना डलवाया एवं परिसर में लगे फल फूल के पौधों की कटाई छटाई कराकर बच्चों के स्वागत के लिए फूल गुब्बारे इत्यादि लगाये गए।
कंपोजिट विद्यालय नगला छत्ते की प्रधानाचार्य अभिलाषा तिवारी ने बताया कि उन्होंने चोरी गये मिड डे मील के सामान की दोबारा व्यवस्था की है। आवश्यकतानुसार बर्तन रसोइयों के एप्रेन कैप ग्लव्स भी खरीद लिए हैं। उन्होंने सभी स्टाफ को समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *