पंकज शाक्य

नौरमई क्षेत्र के ग्राम नगला मूंज में वायरल फीवर से 200 से अधिक लोग बीमार हो गए कई लोगों को गंभीर हालत में आगरा फिरोजाबाद इटावा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है कई लोगों की डेंगू की पुष्टि होने से पूरे गांव के लोग दहशत में हैं।


करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला मूंज में 1 हफ्ते से संक्रमण फैला हुआ है। गांव में कोई ऐसा घर नहीं है जिस घर में लोग बीमार ना हो घर-घर बीमार लोगों की चारपाई या बिछी हुई है। दिनों दिन पूरे गांव की हालत बिगड़ती चली जा रही है रोगियों की संख्या घटने की बजाए दिनों दिन बढ़ती जा रही है कई लोगों की डेगू की पुष्टि होने से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पूजा 20 पुत्री उधम सिंह को आगरा में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है वहीं इसी गांव के मनीष कुमार पुत्र तोताराम को निजी हॉस्पिटल सिरसागंज में भर्ती कराया गया है जांच में डॉक्टरों ने डेंगू बताया है , आनंद पुत्र सुरेंद्र कुमार फिरोजाबाद में हॉस्पिटल में भर्ती है इसे भी डॉक्टरों ने डेंगू बताया है अंकित पुत्र शैलेंद्र को भी डेंगू की पुष्टि हुई है जिससे पूरे गांव में लोगों में हड़कंप मचा हुआ है द्रोपदी देवी पत्नी रघुवर दयाल, सुखरानी पत्नी मुंशीलाल को भी गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल इटावा में भर्ती कराया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *