Sunday , September 8 2024

इटावा भाजपाइयों ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

इटावा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश भर में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी। इसी के तहत आज इटावा में पार्टी के सभी 16 मंडलो में स्व. कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें शब्दो के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत जी ने कहा है कि स्व. कल्याण सिंह गांव, गरीब व किसानों के नेता थे। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका सर्वविदित है।