सुवोध पाठक

जसवंतनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाउथ और पीहरपुर गांव में बलरई पुलिस द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाया गया
महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे थानानिरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076, डायल 112 इत्यादि संचालित हो रही हैं जिन पर वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने मौजूद बालिकाओं छात्राओं को भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।
इस दौरान उप निरीक्षक सनत कुमार, महिला आरक्षी कांति यादव, अंकिता यादव, करुणा चौधरी ने भी महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *