अनिल गुप्ता   ऊसराहार

कश्मीर के लाल चौक पर जन्माष्टमी पर कन्हैया की झांकी मोदी सरकार के 56 इंच की छाती का सबसे बड़ा सबू हैं। गरीबों की जमीनों, बहू बेटियों पर बुरी नजर रखने वाले जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं, आजम की भैस खोजने वाली पुलिस आज मुख्तार अंसारी अतीक अहमद जैसे माफियाओं को ढूंढ रही है। राममंदिर के निर्माण की शुरुआत से भारत की पहचान विश्व पटल पर सार्वभौमिक बन रहींहैं समाज के हर वर्ग के विकास के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी, यह बात मैनपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष ने कस्बा ऊसराहार में कही ।
ऊसराहार क्षेत्र के कदमपुर गांव में पहलवान सिंह शिक्षा निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मैनपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को जिताकर योगी सरकार की उपलब्धियों पर मोहर लगा दी है, पूर्व की सरकारों में असलाह लेकर जनता में भय उत्पन्न करने वाले आज जेलों के सींखचों में बंद हैं गरीबों दलितों की जमीन पर कब्जा करने वाले लोग प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं, मोदी और योगी सरकार में भारत की वैश्विक पहचान बन रहीं हैं आज आतंक के आकायों को करारा जवाब मिलने के कारण आतंकवाद दम तोड़ गया है कार्यक्रम में किशनी से पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौर इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत सुनील चौहान सुभाष चौहान ने प्रतीक चिह्न देकर किया इस मौके पर आइटी विभाग के जिलाध्यक्ष भरत गुप्ता ब्लाक प्रमुख किशनी सोनम वाल्मीकि मंडल अध्यक्ष ताखा राहुल राज सिंह मीडिया संपर्क प्रमुख प्रशांत मिश्रा संचालन कृष्ण प्रताप भदौरिया ने किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *