अनिल गुप्ता   ऊसराहर

दुर्घटना मे घायल हुए सपा नेता की इलाज के दौरान मौ हो गई एक सप्ताह पहले ऊसराहार में वाहन की टक्कर से हुए थे घायल

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला भगे निवासी पवन यादव उर्फ छोटू पुत्र राम मिलन 23 वर्ष ने बुधवार को सैफई मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पवन पिछले बुधवार को अपने गांव से ऊसराहर वायक से जा रहे थे चमरपुर के समीप उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजन इलाज के लिए सैफई रिम्स ले गए जंहा एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था बुधवार को इलाज के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया पवन समाजवादी पार्टी मे काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे वह सपा नेता एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य साधौसिंह यादव के साथ रहते थे बुधवार को ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव प्रसपा जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव सपा नेता अनरूद्ध यादव सहित तमाम लोगो ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक प्रकट किया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *