Sunday , September 8 2024

कन्नौज: कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तीन सितंबर को।

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। कन्नौज जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तीन सितंबर को आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल व उपाध्यक्ष/ प्रशासन अविनाश दुबे जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक, वार्ड, न्याय पंचायत, फ्रंटल संगठनों के जिला व शहर प्रमुख भाग लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
प्रशिक्षण शिविर मानपुर स्थित एमजे पैलेस में आयोजित किया गया है जो सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कई सत्रों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ से आ रही टीम प्रशिक्षण देगी।