ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया 02 सितम्बर 2021 – _गुरूवार को पोषण माह के दूसरे दिन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र बिरिया पहुंच कर पोषण माह से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कराया गया। यहां पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आवंला एवं सहजन के पौधों भी लगाये गये। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित आम जनमानस को राष्ट्रीय पोषण माह के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों को सीजनल स्थानीय सब्जियां व मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। सभी मां और उनके बच्चे सुपोषित रहे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएसए बीडीओ आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *