सुनील यादव

एटा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद रोड पर एक झोलाछाप क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाकर लिंग परीक्षण करने वाली महिला को दबोच लिया है। सेंटर को सील कर दिया गया और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रूबी नाम की एक महिला ने शिकोहाबाद रोड पर एक क्लीनिक खोल रखा था। जिसको अल्ट्रासाउंड सेंटर का नाम दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि इस अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लिंग परीक्षण होता था जबकि अल्ट्रासाउंड सेंटर जनपद में पंजीकृत नहीं है। इस सेंटर पर कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं था महिला अपने कर्मचारियों के सहयोग से इस सेंटर को चला रही थी। छापामार टीम ने सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीनें कंप्यूटर स्कैनर आदि सभी कुछ बरामद कर लिया। सेंटर पर किसी भी चिकित्सक का नाम या उसका पंजीकरण नंबर भी नहीं अंकित था। अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन करने वाली महिला के खिलाफ कोतवाली नगर में अभियोग दर्ज कराया जा रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *