नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का सामान तथा नगदी बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार चौकी प्रभारी नगला बीच अमित तोमर उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह हेड कांस्टेबल रणवीर सिपाही सत्यपाल तथा गगन कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे।
उसी दौरान उन्हें चोर के बारे में पता चला। पुलिस ने भदेवा नहर बंबा पुलिया से चोर को पकड़ा।
पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर का नाम सोनू बघेल पुत्र नंदराम बताया है। वह भील नगर थाना सकरौली जनपद एटा का रहने वाला है।
पुलिस ने उसके पास से 2 जोड़ी पायल एक मोबाइल फोन तथा 2750 रुपया बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है अभियुक्त ने राजमल निवासी धर्मेंद्र सिंह की मकान से 22 बटे 23 अगस्त की रात चोरी को अंजाम दिया था। चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *