नरेन्द्र वर्मा
जसराना।
थाना जसराना एक महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कोतवाल को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
थाना जसराना के गांव जौनामई निवासी स्व. रमेश चंद्र की पत्नी जावित्री देवी (62) का शव शुक्रवार की सुबह बाडे में पडा मिला। सूचना पर पहुंचे फरीदाबाद में नौकरी करने वाले महिला के पुत्र सुशील ने पुलिस को मां की हत्या की सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। सुशील ने बताया उसकी मां छोटे भाई केशव के साथ रहती थी। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि पुत्र द्वारा आरोप लगाने पर महिला के शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हा सकेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *