अरुण दुबे // भरथना

बिधूना रोड़ स्थित जयोत्री सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक एवं नगरपालिका भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, प्रबंध-निदेशक नितिन पोरवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा, बचपन एच0ओ0डी0 शीला ने माँ सरस्वती एवं शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित किया।

विद्यालय के संस्थापक एवं नगरपालिका भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने कहा कि गुरू व शिष्य के रिश्ते की भूमिका संसार के हर रिश्ते से बडी होती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरू व शिष्य का सम्बंध समाज के प्रत्येक रिश्ते से ऊपर है। संत कबीरदास ने गुरू की उपस्थिति को भगवान से भी बड़ा कहा है।

आखिर में विद्यालय के संस्थापक, विद्यालय के प्रबंध-निदेशक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक रामबरन सिंह यादव, भोला सिंह, अमित तिवारी, गोविन्द शाक्य, जितेंद्र भारती, अनुराग सिंह, शोभित अग्रवाल, प्रदीप सिंह, सुमित यादव आदि विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक योगेन्द्र यादव ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *