माधव संदेश न्यूज़ बयूरो

इटावा 04/ सितंबर/2021 को शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय डिवाइन लाइट इण्टर कालेज इटावा में शिक्षक दिवस कार्यक्रम को बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस का आयोजन आमतौर पर दिनांक 05/ सितंबर/को होता है परन्तु इस वर्ष रविवार पड़ने के कारण इस का आयोजन एक दिन पूर्व ही विद्यालय में कर लिया गया।

आज के ही दिन हमारे पूर्व राष्ट्रपति श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भी जन्म हुआ था। वह हमेशा से ही अपने शिक्षक का बहुत ही सम्मान करते थे इसलिये इस दिन को उन्होने शिक्षकों को ही समर्पित कर दिया।

विद्यालय में आज प्रातः काल से ही विद्यार्थीयों ने अपने गुरूजनों का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया व उन्हें कई तरह के उपहार भी दिये। विद्यार्थीयों ने अपनी कक्षाओं को बडी ही अच्छी तरह से सजाया व सभी शिक्षकों को अपनी अपनी कक्षा में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया।

आज विद्यालय प्रबन्धन ने भी शिक्षकों के लिये विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *