मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – थाना गोवर्धन के गांव आन्यौर में शनिवार तेज बारिश के चलते पांच वर्षीय बच्चा नाली में बह गया जोकि ग्रामीणों और प्रशासन को खोजबीन के दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में तैरता पाया गया।
शनिवार को शाम गोवर्धन में झमाझम बारिश हुई और पाँच वर्षीय प्रिंस पुत्र गैंदालाल गायब हो गया। गैंदालाल मूल रूप से राजस्थान के हिंडौन जिले का निवासी है जो कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपनी जीव का चलाता है। स्वजन और ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गांव में जल निगम द्वारा बनाए गए नाले में बच्चा बह गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो आक्रोशित ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग में जाम लगा दिया। और खुले नालों को ढकवाने की मांग करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसडीएम राहुल यादव, सीओ धर्मेंद्र चौहान, थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। देर रात तक प्रशासन ने बच्चे को थोड़ी दूर खेत से ढूढ निकाला जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *