कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर  में किसानों की ‘महापंचायत’ के आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट (Tweet) करते हुए किसानों की ‘महापंचायत’  में उमड़ी भीड़ की एक तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि डटा है, निडर है, इधर है, भारत भाग्य विधाता!

केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को विभिन्न राज्यों के किसान मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

अगले वर्ष के शुरु में होने वाले, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसान महापंचायत’ का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया गया। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को नौ महीने से अधिक समय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *