भारतीय वायु सेना को ऐसा पहला नेशनल हाइवे मिलने जा रहा है, जहां पर युद्ध के दौरान वायु सेना फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग करवा सकेगी।  भारतीय वायु सेना राजस्थान के बाड़मेर में बन रहे नेशनल हाइवे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ इसी सप्ताह मॉकड्रिल कर सकती है।

इससे पहले अक्टूबर, 2017 में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी भारतीय वायु सेना इमरजेंसी लैंडिग करवा चुकी है। यह एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। इसलिए राजस्थान के बाड़मेर का हाइवे पहला राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा, नेशनल हाइवे पर वायु सेना के अधिकारियों की देखरेख में एयरस्ट्रिप का काम जारी है।

युद्ध के समय आपात लैंडिग के लिए वायु सेना ने देश भर में 12 नेशनल हाइवे चिह्नित किए हैं। ये हाइवे अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन पर एयरस्ट्रिप का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *