नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस को लुटेरे के बारे में जानकारी मिली थी। एसएसआई मोहम्मद खालिद सिपाही राजेश तथा कौशलेंद्र ने श्मशान घाट मदनपुर के समीप से लुटेरे को गिरफ्तार किया।
पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी ने दौड़कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे का नाम संदीप यादव पुत्र श्री निवास बताया है। वह भीकमपुर विजयपुरा थाना मटसेना का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *