सौरभ त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’  दस सितंबर को ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इसके रिलीज होने से पहले ही बिहार में बवाल मच गया है.

संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश संगठन सचिव शिव ने कहा कि इस फिल्म को लेकर वैश्य समाज पूरी तरह गुस्से में है. शिव के अनुसार इस फिल्म में बिहार की वैश्य जाति को शर्मसार करने की बात बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि सोनम नाम की हजारों महिलाएं और लड़कियां घरों में रहती हैं.

बिहार में इस फिल्म पर रोक नहीं लगती है तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास जाएंगे. उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की बदौलत ही एनडीए की सरकार चल रही है. हम लोग किसी भी सरकार को बनाने और बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं. हमारी बेटी बहन के साथ यदि अत्याचार होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *