कॉमेडियन भारती सिंह पिछले दिनों नए अवतार में दिखी. उन्होंने करीब 15 किलो वजन कम कर लिया है इंचेस लॉस करके दो साइज कम पर आ गई हैं. भारती सिंह के वजन कम करने की खास बात यह है कि इसके लिए वे किसी स्पेशल डाइट पर नहीं थी.

उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग का रास्ता अपनाया और अपनी रेग्यूलर डाइट लेती रहीं.  पहले की ही तरह खाना खा रही थी बस दो मील्स के बीच में 16 घंटे का उपवास रखती थी. इस तरह वे शाम 7 से अगले दिन 12 बजे तक कुछ नहीं खाती थी. भारती ने केवल फास्टिंग करके 15 किलो वजन कम किया है.

लॉकडॉउन के दौरान मेड्स के न आने पर जब भारती को घर के काम करने में समस्या हुई तो वे अच्छे से जान पाई कि वे फिट नहीं हैं. इसी दौरान भारती ने अपनी बॉडी पर काम किया और नतीजा सामने है. भारती का यह प्रयास काबिलेतारीफ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *