प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के लहुईया मुसफिरपुर गाँव के पास ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गये। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान से गोपालगंज जा रही कार का पहिया पंचर हो गया था। राजस्थान के हनुमान गढ़ी बादरा निवासी चालक लाल चंद्र ने मुसफिरपुर गांव के पास कार खड़ी कर दी। बुधवार सुबह 09 बजे जब चालक कार का पहिया बदल रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे चालक लालचंद्र की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
दीपक, धनराम, महेश घायल हो गये जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *