नवीन पांडे

कुसमरा। नगर के रामनगर रोड पर जबापुर गांव में कुसमरा की तरफ से आ रही बस व सामने से आ रहे ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गयी। जिससे बस में बैठी युवती गंभीर घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एम्बूलेंस से किशनी भेजा।
थाना कुरावली के ग्राम गुलालपुर निवासी रामबरन की 20 वर्षीय पुत्री अंजली अपने मामा प्रेमचंद्र के साथ बस द्वारा ननिहाल जा रही थी। जैसे ही बस जबापुर गांव पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बस में टक्कर मार दी। युवती बस में सीट पर शीशे की तरफ हाथ रखकर बैठी थी। ट्रैक्टर बस से रगड़ जाने से युवती का हाथ टूट गया और वह लहूलुहान हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एम्बुलेंस से किशनी भेजा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *