इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा आज मोहल्ला मड़ैया शिव नारायण में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा विधायक सदर सरिता भदौरिया, चेयरमैन प्रतिनधि पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी, खाद्य एंव सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, खाद्य एंव सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, खाद्य एंव सफाई निरीक्षक नत्थी लाल कुशवाह की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों ने मड़ैया शिव नारायण में विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे से कूड़ा करकट साफ किया, नालियों की भी सफाई की और एंटी लार्वा व फॉगिंग का छिड़काव किया गया। विधायक सदर सरिता भदौरिया ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने संचारी रोगों के साथ डेंगू, बुखार, कोविड से बचाव के लिए पूरे प्रबन्ध किये हैं। चेयरमैन प्रतिनधि पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद व अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहर में लगातार सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त सफाई नायक व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
*शावेज़ नक़वी*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *