अनिल गुप्ता

पिछले एक सप्ताह मे जनपद की सबसे बडी गौशाला परौली रमायन मे लगातार हो रही गौवंशो की मौत के बाद अब प्रशासन ने गौशाला से जानवरों को हटाना शुरू कर दिया है बुधवार को परौली की गौशाला से नगर पालिका की पांच गाडियों से पचास गौवंशो को ताखा मे भेजा गया खंड विकास अधिकारी ताखा आशुतोष कुमार ने आनन फानन मे ताखा की दो गौसालाओ को शुरू कराया सरसईनावर के ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कई बीमार गायों को भी गौशाला मे भेजा गया है तो ग्रामीणों ने विरोध किया मुरचा टाडेहार की गौशाला मे वाउंड्री की पटिया टूटी होने पर भी ग्रामीणों ने जानवरों को रखने से रोक दिया तो उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा मौके पर पहुचे उन्होंने तुरंत ही टूटी हुई वाउंड्री को दुरूस्त कराया जिसके बाद गौवंशो को उतारा गया एक गौवंस की गाडी मे ही मौत जाने पर उसे ग्रामीणों ने गाडी से उतरने नही दिया कई गौवंशो की हालत काफी नाजुक थी वह अपने पैरो पर खडे तक नही हो पा रहे थे

ऊसराहर मे बनी गौशाला मे भी तीन वाहनो से 26 गौवंश भेजे गए खंड विकास अधिकारी ताखा आशुतोष कुमार ने बताया ताखा को दो गौसालाओ मे लगभग पचास गौवंशो को शिफ्ट किया गया है डाक्टर एमपी सिंह ने बताया लगभग वीस गौवंस काफी कमजोर है उनका सुबह शाम परीक्षण किया जाएगा

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *