बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी केमिस्ट्री और खूबसूरत लैंडस्केप से एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. दोनों ने हमें ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) और ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda hai) जैसी सफल फिल्में दी हैं.

‘टाइगर 3′ में हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे महंगा रोमांटिक गाना फिल्माया जाएगा. फिल्म मेकर्स गाने को बेस्ट दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’टाइगर जिंदा है’ फिल्म में ‘दिल दिया गल्लां’ और ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ पहले ही फैंस के दिलों पर एक मजबूत छाप छोड़ चुके हैं.

गाने को कप्पाडोसिया में फिल्माया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टाइगर 3’ के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर मनीष शर्मा इस फिल्म को बड़े लेवल पर बना रहे हैं. व

‘टाइगर 3’ फिल्म का ये गाना ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ जिसे ग्रीस में शूट किया गया था, उससे भी बड़े लेवल और खूबसूरत तरीके से फिल्माया जाएगा. वैभवी ने फिर से एक अनोखा हुक स्टेप डिजाइन किया है और अपने डांसर्स के साथ रिहर्सल कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *