प्रग्नेश प्रकाश भट्

कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर जिले में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।जिलाधिकारी ने पन्त जी के जीवन वृत पर प्रकाश डाला।
उन्होंने पंत के सत्कृत्यों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में उ0प्र0 में प्रथम मुख्यमंत्री का पद सुशोभित किया और देश के गृहमंत्री का दायित्व भी निभाया। उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, नाजिर सदर सहित कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
स्कूलों में भी आज पंत जी की जयंती मनाई गई और उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया। स्कूलों में लखनऊ में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा ने पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *