पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

औंछा/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी से लोगों में इस्तीफा देने की लगी होड़ गुरुवार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री सन्दीप कठेरिया ने पार्टी की गलत नीतियों व बहुजन समाज की अनदेखी,आरक्षण घोटाला आदि समस्याओं कैच चलते पार्टी से मोह भंग हो गया और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर प्रगतिशील पार्टी की सदस्य ग्रहण कर ली। इसी क्रम में ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी में उपाध्यक्ष के पद पर अमरेश राठौर ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा पार्टी कार्यालय पर देकर पार्टी से सम्बन्ध तोड़ा। अमरीश राठौर का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी में अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों की मार ओबीसी वर्ग और एससी वर्ग झेल रहा है।  उन्होंने अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की 768500, 69000 शिक्षक भर्ती में जो घोटाला किया है, वह जग जाहिर है। उसके बाद देश की सम्पत्ति निजी क्षेत्र के हाथों में बिक्री करना, उत्तर-प्रदेश में बढ़ते अपराध से महिलाओं के साथ अत्याचार से मन पीड़ित था। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *