प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। जातिगत आरक्षण देश को खोखला कर रहा है, इसने समाज को दो खेमों में बांट दिया है। इसे पूर्ण रूप से बंद करना बेहद जरूरी है। यह बात सर्वण आर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय ने बैठक के दौरान कही। सर्वण आर्मी राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने कहा कि आरक्षण खत्म करने के लिए देश व्यापी अभियान चलाएगा। गौरतबल है कि रविवार को ही सर्वण आर्मी की पहली बैठक गुरसहायगंज के एक गेस्ट हाउस मे आयोजित की गई। जिसमें आगे की राणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल पांडे, ने बताया कि सर्वण आर्मी हर जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान चला रहा है। जिसमें आरक्षण विरोधी लोगों को जोड़ा जा रहा है। बैठक में प्रभात शुक्ला कृपाशंकर अग्निहोत्री नारायण मिश्रा बंटी दीक्षित आलोक पांडे अमित पांडे सुनील दुबे विक्की मिश्रा डॉ धीरज दुबे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे
संगठन का कहना है कि यदि जल्द ही आरक्षण व्यवस्था खत्म नहीं हुई तो देश बंट जाएगा। जाति आधारित आरक्षण को खत्म किया जाना चाहिए। आरक्षण केवल मेरिट पर आधारित होना चाहिए। आरक्षण का फायदा लोगों को नहीं बल्कि नेताओं को मिल रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *