मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना प्रभारी गोवर्धन संजीव कुमार दुबे ने कई दिनों से वांछित दो मोबाईल चोरों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त परिक्रमार्थी बनकर परिक्रमा मार्ग मे घूमते रहते थे और भीड-भाड वाली जगह पर जहां पर श्रद्धालु दर्शन करते है या आरती के समय आराधना में ध्यान मंगन रहते हैं तो ये लोग मौका पाकर उनका मोबाइल चालाकी से निकाल लेते थे।

पिछले दिनों रामसिंह पुत्र नैपाल सिंह ने अपना लावा कम्पनी व रमनलाल शर्मा ने अपना मोबाईल चोरी होने के सम्बंध मे थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके तहत रविवार को मुखबिर की सुचना पर 02 मोबाईल चोर बलदेव पुत्र फतेसिंह नि0 ग्राम आन्यौर व कन्हैया पुत्र शीतल लाल शर्मा नि0 पुरानी काली दह गिर्राज कालोनी थाना वृन्दावन को मय चोरी किये हुए मोबाईल एक लावा व एक सैमसंग जे-7 प्रो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्तगणों के खिलाफ उचित कार्यवाई करते हुए, जेल भेज दिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *