Friday , September 20 2024

क्या आप भी खाने के साथ रोजाना करते हैं अचार का सेवन ? पढ़े ये खबर

खाने के साथ अचार मिल जाए, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। कुछ लोग अचार खाने के इतने शौकीन होते हैं कि खाने के साथ अचार जरूर खाते हैं।

 ज्यादा अचार खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अचार में नमक, मिर्च-मसाला और तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। रोजाना अचार का सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, गैस, हाई कोलेस्ट्रॉल और अल्सर जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।

सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।  अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसमें काफी अधिक मात्रा में तेल डाला जाता है। ऐसे में, अगर आप अधिक मात्रा में अचार का सेवन करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम बहुत अधिक बढ़ जाता है।

अचार में नमक की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा अचार का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है। जिन लोगों को पहले से ही बीपी की परेशानी हो, उन्हें अचार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।