चाहे परदा हो या असल जिंदगी दीपिका पादुकोण का जलवा हर जगह कायम रहता है. उनकी फिल्मों की ही तरह दीपिका की लाइफस्टाइल भी लार्जर दैन लाइफ की श्रेणी में आती है.

उनकी नेट वर्थ 351 करोड़ के करीब आंकी गई है. दीपिका को कारों का बहुत शौक है. वे कई सारी लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं और उनके पास मुंबई में कई जगहों पर घर हैं.

दीपिका के पास मुंबई के प्रभादेवी में भी एक अपार्टमेंट है जो 26वें फ्लोर पर है. इस अपार्टमेंट की कीमत 40 करोड़ के करीब आंकी गई है. दीपिका के पास मुंबई जैसी जगह पर भी कई सारे घर हैं और सभी एक से बढ़कर एक.

दीपिका के पास अपार्टमेंट और बंगले के साथ ही बहुत सी लग्जरी गाड़ियां भी हैं. उनके पास मर्सिडीज मेबैच सीरीस की कार है, जिसकी कीमत 1.67 करोड़ के आसपास है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *