एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने ‘खल्लास गर्ल’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी. ईशा ने फिल्म कंपनी में आइटम सॉन्ग करके सबका दिल जीत लिया था. उन्होंने बॉलीवुड में ‘एक था दिल एक थी धड़कन’ फिल्म से डेब्यू किया था.

ईशा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया मगर वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं. अब वह इंडस्ट्री से दूर जा चुकी हैं. आज ईशा अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 19 सितंबर 1976 में मुंबई में हुआ था.

ईशा की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सभी को पता है लेकिन उनकी लव लाइफ के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. आज ईशा के बर्थडे पर आपको उनकी और टिम्मी नारंग की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

ऐसे में पहली डेट पर टिम्मी ईशा की 20 दोस्तों के साथ बाहर गए थे. उन्होंने सभी के साथ काफी एंजॉय किया जो ईशा को बहुत पसंद आया था. टिम्मी का ये ही अंदाज ईशा को भा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *