आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत नीमासेई गांव से लेकर बनी हरदू गांव तक करीब 10 किलोमीटर की एरिया में आसपास गांव के ग्रामीण अपनी मवेशियों को एक्सप्रेस वे के किनारे किनारे चराते हैं। वही बकरियां एक्सप्रेस वे की साइड में पड़ी मिट्टी पर जमी हरी घास को खाने के लिए ऊपर चढ़ जाती हैं। साथ में मवेशी चराने वाले किसान भी एक्सप्रेस वे के ऊपर जाकर लगी रेलिंग पर बैठ जाते हैं जिससे आए दिन हादसा होने का खतरा मंडराता रहता है अगर इस ओर ध्यान ना दिया गया तो कभी भी किसी भी समय अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी चपेट में आकर कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है बताते चलें एक्सप्रेस वे के नीचे गांव के ग्रामीण ऊपर ना चढ़े इसके लिए कटीले तार लगाये गये है इसके बावजूद भी ग्रामीणों ने जगह-जगह से कटीले तारों को काटकर अपने ऊपर आने जाने का रास्ता बना लिया है इन्हीं के रास्ते मवेशी भी अंदर घुस जाते हैं और साइड में पड़ी मिट्टी पर हरी घास चलते हैं कभी-कभी यह ऊपर एक्सप्रेस वे पर भी पहुंच जाते हैं एक्सप्रेस वे पर लगे सुरक्षा कर्मचारी साइड में चल रही मवेशियों को देखकर कुछ नहीं कहते। बताते चलें अभी 2 दिन पूर्व थाना बैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मालगाड़ी के पलटने से पटरी के नीचे बैठे कई किसान दब गए थे जिसमें एक किसान व कुछ मवेशियों की मौत हो गई थी। एक्सप्रेस वे पर लगे सुरक्षाकर्मियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जिससे कि कोई दुर्घटना व अनहोनी ना हो।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *