ऊसराहार

सरसईनावर में दलित प्रधान के पुत्र को दंबग ने निर्माण कार्य करने से रोका दिया दबंग ने मारने की धमकी देतेहुए कहा बिना मेरी आज्ञा के नही करा पाएगा काम अब मामले मे प्रधान ने दबंग के विरूद्ध दलित एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्जे कराया है

ताखा की सबसे बडी पंचायतो मे शामिल सरसईनावर ग्राम पंचायत मे इस बार अनुसूचित जाति के गंगाराम बाल्मीकि ग्राम प्रधान चुने गए हैं ग्राम प्रधान पंचायत मे जिस जगह निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो पंचायत के कुछ दंबग दलाल किस्म के लोग काम नही करने देते हैं ग्राम प्रधान को मिल रही लगातार धमकियों से तंग आकर ग्राम प्रधान ने अब दंबग पर मुकद्दमा दर्ज करा दिया है ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनाावर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गंगाराम बाल्मीकि ने बताया वह पंचायत मे खंडजे का निर्माण कार्य करा रहे थे जिसे गांव मे रहने वाले दलाल किस्म के रफीक मोहम्मद ने गलत तथ्यो पर शिकायत कर काम रूकवा दिया मामले की जांच की गई तो निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया जिसके बाद उन्होने फिर निर्माण शुरू कराया तो रफीक मोहम्मद मौके पर आ गया और प्रधान के पुत्र राहुल व भतीजे को मारने की धमकी देते हुए कहने लगा मेरी विना आज्ञा के कैसे काम शुरू कर दिया है जबतक मुझसे नही मिलोगे पंचायत मे काम नही कर पाओगे रफीक ने उसके पुत्र को जातिसूचक गालियां देकर देख लेने की धमकी भी दी प्रधान ने बताया वह अनुसूचित जाति के बाल्मीकि समाज से है वह पूरी पंचायत मे समान भाव से विकास कार्य कराना चाह रहे हैं लेकिन रफीक मोहम्मद व कुछ अन्य लोग दलाल किस्म के है जो उन्हे हर जगह धमकाने आ जाते हैं थाना पुलिस ने पूरे मामले मे रफीक के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लिया है इस संबंध मे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया  पीडित प्रधान की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना क्षेत्राधिकारी भरथना करेंगे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *