बालकिशन वर्मा

पिनाहट ।पिनाहट कस्बे के वरिष्ठ समाज सेवी संजय गुप्ता को भाजपा ने ब्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया है।व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर कस्बा के व्यापारियों ने संजय गुप्ता का साफा माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा है।
संजय गुप्ता ने बताया कि भाजपा व्यापारियों की हितैषी पार्टी है। संजय गुप्ता ने बताया कि ब्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने से कस्बा के ब्यापारियो को बहुत लाभ मिलेगा।इसके अलावा संजय गुप्ता का राजपुर चुंगी पर ब्यापारियो ने माला पहनाकर व मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत। किया।
इस दौरान हर्ष ब्यक्त करने वाले ब्यापारियो मे संतोष कटारा, अनिल गुप्ता,निखिल गुप्ता,राहुल गुप्ता,उमेश गुप्ता,रवि गुप्ता,सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *