नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति कोरी कुल गौरव आदर्श राजनेता सुचिता और सादगी के प्रतीक रामनाथ कोविंद के जन्म दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू जूनियर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्षभगवानदास शंखवार प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमुख चूड़ी व्यवसायी अमित माहौर जिला अध्यक्ष विद्या राम शंखवार पार्षद वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद हेत सिंह शंखवार,महामंत्री अभय कबीरपंथी,उपाध्यक्ष शिवकुमार शंखवार,रविकांत शंखवार आदि के द्वारा 60 निर्धन छात्र छात्राओं को स्टेशनरी(कॉपी,पेंसिल,रबड़,कटर आदि)एवं लड्डू मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शंखवार ने कहा कि हमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सादगी पूर्ण एवं उच्च आदर्शों वाले जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज जीवन में आगे बढ़ना चाहिए उन्होंने किस प्रकार गरीबी में जीवन जीते हुए शिक्षा ग्रहण की तथा शिक्षा और संस्कारों के बल पर आज भारत के सर्वोच्च पद पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के श्री प्रयाग दत्त शर्मा,मनोज कुमार यादव, चौधरी बलबीर सिंह सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *