बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में अपना दम-खम दिखाने के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) अब सलमान खान (Salman Khan) के बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 2 अक्टूबर को कलर्स पर हुआ.  बीबी ओटीटी हाउस के अंदर रहने के दौरान दोनों नजदीक आए थे.

बिग बॉस 15 में डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सहित अन्य प्रतियोगी के रूप में दिखाई देंगे. इस बीच News18 से बातचीत में राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के बिग बॉस 15 हाउस में अकेले जाने को लेकर चिंता जाहिर की है. बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी, राकेश बापट और नेहा भसीन के काफी क्लोज थीं, लेकिन उनके दोनों ही दोस्त बिग बॉस 15 में उनके साथ नहीं होंगे.

राकेश कहते हैं- ‘मैंने उसे शांत रहने को कहा. मैं थोड़ा चिंतित हूं कि वह अकेली जा रही है. मैंने उससे कहा है कि लोग जो कुछ भी कहते या करते हैं, उस पर ओवर रिएक्ट या रिएक्ट न करें. यह टास्क ओरियेंटेड होने जा रहा है. यह जीवन या मृत्यु नहीं है. आपको इसे इतनी गंभीरता से या दिल से लेने की जरूरत नहीं है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *