प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। लखीमपुर कांड में मृतक किसानों के परिवारीजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में पुलिस हिरासत में ले लिया और उन्हें पीएसी द्वितीय वाहिनी के गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया।


इस बात की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन अविनाश दुबे सीतापुर पहुँच गये और उन्होंने प्रियंका गांधी को जबरन नजरबंद किये जाने के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हुये।
पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजन लगातार धरना दे रहे हैं जिसमे कांग्रेस जनों के अलावा महिलाएं भी बड़ी सख़्या में शामिल हैं। जिलाध्यक्ष श्री पालीवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश दुबे व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता रात से ही पीएसी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में डटे हुए हैं। उपाध्यक्ष प्रशासन श्री दुबे ने बताया कि लखीमपुर खीरी कांड बेहद निंदनीय घटना है। प्रदेश सरकार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से डरी हुई है लेकिन हम कांग्रसी उनकी गिरफ्तारी के विरोध में यहीं डटे रहेंगे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *