टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। खबरों के मुताबिक जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में इस समय उनकी नयी तस्वीरें सामने आईं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन की शादी की खबरें छाई हुई हैं और अब इन सभी के बीच अदाकारा ने हिंट दे दिया है।

इस समय अंकिता का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और फैंस को पूरा यकीन हो गया है कि अदाकारा शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे येलो कलर की साड़ी पहने, बालों में गजरा लगाए खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।  वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही हैं और झूम-झूम कर दोस्तों के संग डांस करती नजर आ रही हैं।

अब इस वीडियो को देख फैंस को लग रहा है कि अंकिता लोखंडे सच में शादी की तैयारियों में है। वैसे हम आपको बता दें कि ये वीडियो अंकिता की असली शादी की नहीं बल्कि ऑनस्क्रीन शादी का है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता को देख कई फैंस जश्न मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *