नेहा धूपिया ने कुछ दिनों पहले ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बेटी मेहर के बाद वह बेटे की मां बनी हैं। नेहा अपनी दोनों प्रेग्नेंसीज के दौरान ऐक्टिव रहीं। पहली प्रेग्नेंसी के वक्त तो उन्होंने लोगों को कई महीनों तक पता नहीं लगने दिया था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें काम के बीच लेबर पेन शुरू हो गया था। नेहा धूपिया सनक फिल्म में प्रेग्नेंट पुलिस अफसर के रोल में हैं।

नेहा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव के बारे में बताया। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा बताती हैं, मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन मुझे लेबर पेन और कॉन्ट्रैक्शंस हो रहे थे और मैं काम कर रही थी। मैं कॉन्ट्रैक्शंस के बीच में थी और शूटिंग कर कर रही थी।

अपने छोटे भाई को देखकर उनकी बेटी मेहर का क्या रिऐक्शन रहता है? इस पर नेहा ने जवाब दिया, मेहर बहुत एक्साइटेड है। पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा और उनके पति अंगद उन्हें भाई या बहन के लिए तैयार करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *